Sunday, July 26, 2026

जिन्दगी के लिए

जिन्दगी के लिए ,
मुस्कुराना जरूरी है ,
रोनी सूरत देखना ,
कौन पसन्द करता है ,
यहाँ , सबको ,
तितलियों को , उड़ते - नाचते ,
फूलों को हँसते - गाते ,
बुलबुलों को चहकते ,
कोयल को कूजते ही देखना ,
अच्छा लगता है ,
कौओं की कांव - कांव ,
मैनों की चीख - चीं ,
और , दादुर का टरटराना ,
किसे अच्छा लगता है !
इसलिए ,
जिन्दगी में , मुस्कुराना जरूरी है  .........

20 - 07 - 2026 


No comments:

Post a Comment