Friday, September 11, 2015

मेढक बोला टर - टर - टर

 मेढक बोला टर - टर - टर ,
बरसा पानी टिपर - टिपर ,
बोली मेढकी ठम्मक - ठम ,
बड़ा सुहाना है मौसम ,
कोई गाना गाओ जी ,
मेरा दिल बहलाओ जी।
मेढक बोला अच्छा जी ,
सैर ज़रा कर आऊँ जी ,
आकर गीत सुनाता हूँ ,
टर - टर - टर टर्राता हूँ।